पटेल व इंदिरा का स्मरण

BY — October 31, 2012

सरदार पटेल की जयंती व आयरन लेडी इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि

udaipur. पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 137 वीं जयंती पर जहां कांग्रेस की ओर से विविध कार्यक्रम हुए वहीं भाजपा ने सरदार पटेल का स्मरण किया।

देहात जिला कांग्रेस के अमल का कांटा सूरजपोल स्थित कार्यालय पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने की। कार्यक्रम में लालसिंह झाला के नेतृत्व में वरिष्ठा कांग्रेस नेता किशन त्रिवेदी, पूर्व जिला प्रमुख केवलचन्द लबाना, पूर्व जिलाध्यक्ष ख्यालीलाल सुहालका, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष झाला ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने बुलंद इरादों से भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया। विश्वा की राजनीति में भी हस्तक्षेप कर अपना लोहा मनवाया था इसलिए विश्वा समुदाय ने उन्हें आयरन लेडी का खिताब दिया।
उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे भारतीय जनमानस अर्थात किसानों की आत्मा थे और राष्ट्रीदय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे। वे नवीन भारत के निर्माता थे। उन्होंने आजादी के समय कई देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत में विलय करवाया जिससे आज भारत अखण्ड राष्ट्र् के रूप में कायम है। भारत की एकता व अखण्डता के लिए पटेल को सदैव याद रखा जायेगा। भारत के एकीकरण में पटेल के योगदान के कारण ही उन्हें लौह पुरूष के नाम से जाना जाता है। वरिष्ठ  नेता किशन त्रिवेदी ने दिवंगत नेताओं से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
गोष्ठी में उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, महामंत्री हरिसिंह झाला, नगर पालिका भीण्डर अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, सेवादल महिला अध्यक्ष शारदा मीणा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शान्ता प्रिन्स, गौतमलाल मीणा, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष मोडसिंह सिसोदिया, पूर्णिमा मेनारिया, सुनीता शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चा्त जिलाध्यक्ष द्वारा दिल्ली में 4 नवम्बर को होने वाली रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर एवं पेम्फमलेट जारी किया। ब्लॉक स्तर पर रैली की तैयारियों को लेकर आज बैठक की जा रही है जिसमें दिल्ली रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओ का रजिस्ट्रेशन कर सूची जिला कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *