‘उनके घर भी दीया जले’ अभियान पखवाड़े की शुरूआत

BY — October 31, 2012

udaipur. आलोक समाज सेवा प्रकोष्ठ, रोटरी क्लब एवं आलोक इन्टरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में उनके घर भी दीया जले अभियान विधिवत पखवाड़े की शुरुआत के तहत बैनर का लोकार्पण किया गया।

संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि उनके घर भी दीया जले अभियान संवेदनशील अभियान है जो छात्रों व साथ ही साथ लोगों में तथा समाज के प्रत्येक वर्ग में सेवा के भाव को जाग्रत करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष दीपावली से कुछ समय पूर्व आयोजित किया जाता है।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी लोगों से अपील की जाती है कि उन पिछड़े वर्ग एवं गरीब तबके के लोगों के लिए अपनी ओर से अंशदान उपहार स्वरूप भेंट कर मिठाई, कपड़े, बर्तन तथा लक्ष्मीजी का चित्र, दीये इत्यादि दीपावली के अवसर पर वनवासी क्षेत्र के लोगों को भेंट कर सकें। इस वर्ष यह कार्यक्रम 6 नवम्बर को उभयेश्ववरजी में दोपहर 3 बजे मंदिर में होगा जहां आसपास के ग्रामीणों व सरकारी विद्यालयों के बच्चेब भी शामिल होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *