Header Banner

मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग में 100 यूनिट रक्तदान

BY — November 1, 2012

जब मिला ज्ञान, तो किया रक्तदान

udaipur. जब फैक्ट्री मालिक से मिला रक्तदान के महत्व का ज्ञान तो बुजुर्ग श्रमिक दौड़ पड़ा रक्तदान को। उसने न केवल रक्तदान किया अपितु भावी तीन पीढ़ी को हाथोंहाथ रक्तदान का संकल्प करवाया। यह वाकया है गत दिनों हवा मगरी सुखेर स्थित मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लिमिटेड में संपन्न हुए रक्तदान शिविर का।

शिविर में ना केवल 93 यूनिट रक्तदान हुआ अपितु शिविर के बाद भी रक्तदान का महत्व समझ कंपनी के कर्मचारियों ने सात अन्य यूनिट रक्तदान कर रक्तदान शिविर के 100 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य को साकार कर दिखाया।
गत दिवस हवामगरी सुखेर स्थित मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लिमिटेड एवं लायंस क्लब उदयपुर महाराणा के संयुक्त तत्वावधान में 100 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रात: प्रारंभ हुए शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों के अतिरिक्त क्लब के पदाधिकारियों ने बढ़—चढक़र हिस्सा लिया, किंतु यह दुर्भाग्य रहा कि अपरान्ह ३ बजे तक लक्ष्य के मुकाबले केवल 93 यूनिट रक्तदान संपन्न हो सका। इसके पश्चात कंपनी के प्रबंध निदेशक सी.एस. राठौड़ ने आभार स्वरूप कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक सभा ली जिसमें उन्होंने रक्तदान के फायदे एवं आपातकाल में रक्त को जरूरतमंदों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में बताया। कंपनी के कर्मचारी सुखेर निवासी प्रताप सिंह ने स्वयं खड़े होकर रक्तदान की इच्छा व्यक्त की। मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लिमिटेड के कर्मचारियों ने रक्तदान के अति महत्तीय दान को जाना। कंपनी की निदेशक डॉ. रीना राठौड़, लायंस क्लब उदयपुर महाराणा के नरेश माहेश्वरी के अतिरिक्त अन्य रक्तदाता भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply