Header Banner

मेले की तैयारियां अंतिम दौर में

BY — November 2, 2012

रविवार से शुरू होगा दशहरा दीपावली मेला

udaipur. नगर परिषद का दशहरा दीपावली मेला शुरू होने में दो दिन रह गए हैं। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां झूले अपनी फिटिंग के अंतिम दौर में हैं वहीं स्टॉल वाले भी अपनी अपनी स्टॉल सजाने में लगे हैं।

नगर परिषद के इतिहास में इस बार पहली बार मेले के पहले ही दिन आतिशबाजी से शुरू होने वाले मेले में दो दिन शेष रह गए हैं। राजस्व समिति की अध्यक्ष अर्चना शर्मा के नेतृत्वे में राजस्वे निरीक्षक मन्नालाल सामर सहित अन्य अधिकारी भी मेले की तैयारियों में तन मन से लगे हैं।

रविवार को मेले के आगाज के साथ स्था्नीय प्रतिभाओं की प्रस्तुति होगी। स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुातियों के लिए सोमवार का दिन भी नियत किया गया है। इसके बाद अगले दिन से निरंतर अलग अलग कार्यक्रम होंगे। मेले में फाइनल प्रस्तुति देने वाली स्थानीय प्रतिभाओं की रिहर्सल शुक्रवार को भी जारी रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply