नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 200 रोगी लाभान्वित

BY — November 4, 2012

udaipur. रोटरी क्लब एलिट द्वारा आज शास्त्री सर्किल देहलीगेट लिंक रोड़ स्थित श्रीजी हॉस्पीटल में निशुल्क दंत चिकित्सा एंव परामर्श शिविर का 200 से अधिक दंत रोगियों ने  लिया।

क्लब अध्यक्ष आर. के. सिंह ने बताया कि शिविर में श्रीजी हॉस्पीटल के दंत रोग विशेषज्ञ डॅा.अनिकेत गर्ग एंव उनके सहयोगियों ने सेवायें दी। उन्होनें बताया कि शिविरार्थियों के लिए क्लब की ओर से हॅास्पीटल में निशुल्क दवाएं, दांतों का एक्सरे, दांत निकालना, नसों का आधुनिक मशीनों द्वारा रूट केनाल ट्रीटमेन्ट, मसूड़ों का फूलना, खून आना, सांस में बदबू आदि का आधुनिक उपचार किया गया। अल्ट्रासोनिक मशीनों द्वारा दांतों की सफाई की गई। सचिव पुनीत सक्सेना ने बताया कि दांतों की केपिंग, ब्रीज, क्लिनिंग न्यूनतम दर पर की गई। शिविर में क्लब की ओर से यशवन्त मण्डावरा, आशीष चोर्डिया, दिलीप सिंह, डॅा. प्रियंका चोर्डिया, निधि सक्से ना, रमेश मोदी, हिमांशु जैन सहित अनेक सदस्यों ने सेवायें दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *