Header Banner

आने लगे विदेशी पर्यटक

BY — November 5, 2012

शुरू हुआ टूरिस्ट सीजन

udaipur. दीपावली में जहां एक सप्ताह रह गया है वहीं टूरिस्ट सीजन भी शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात में दीपावली के बाद पांच दिन तक बाजार पूरी तरह बंद रहते हैं। देसी पर्यटक दिवाली बाद आएंगे लेकिन विदेशी पर्यटकों का ग्रुप में आना शुरू हो गया है।

शहर के पर्यटन स्थीलों पर सभी तरफ पर्यटकों की धूम है। हालांकि बाजार सूत्रों के अनुसार सभी क्षेत्रों में काफी मंदी है लेकिन अब पर्यटन पर आधारित लेकसिटी का व्यवसाय थोड़ा जोर पकड़ने लगा है। पर्यटकों के आगमन से हर क्षेत्र को फायदा होगा। जहां टैक्सी व्यवसाय चलेगा तो होटल व्यवसाय भी जोर पकड़ेगा। हर होटल व्यवसायी ने अपने अपने स्तर पर तैयारी की है वहीं कुछ ने अलग अलग पैकेज भी बनाए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply