Header Banner

रन फॉर सेफ्टी में दौड़े शहरवासी

BY — November 5, 2012

udaipur. सडक़ सुरक्षा के तहत बिग एफ.एम. एंव टोटल ऑयल इंडिया प्रा.लि.के तत्वावधान में कल फतहसागर पर रन फॉर सेफ्टी का आयोजन किया गया। दौड़ मे शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एंव जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

दौड़ को जिला प्रमुख मधु मेहता, जिला परिवहन अधिकारी जितेन्द्रसिंह राठौड़ व वन्य जीव प्रतिपालक एन.सी.जैन और टोटल ऑयल इंडिया के प्रतिनिधि एरिया सेल्स मेनेजर चिराग ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। टोटल ऑयल द्वारा सडक़ सुरक्षा माह के तहत विगत 4 अक्अूबर से सडक़ दुर्घटनाओं के प्रति जनता को जागरूक करने एंव छोटी-छोटी गलतियों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सडक़ सुरक्षा के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे थे। टोटल ऑयल द्वारा बिग एफ.एम. के साथ मिलकर इस तरह की दौड़ का आयोजन पूरे देश में किए जा रहे है। छाड़ में भाग लेने वाले सभी अतिथियों को बिग एफ.एम. के स्टेशन हेड कौस्तुल शंाडिल्य व प्रवीण मिश्रा ने मल्यार्पण कर स्वाग त किया किया। कार्यक्रम का संचालन बिग एफ.एम. के आरजे जीत ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply