धनतेरस से पहले ‘छोटी धनतेरस’

BY — November 5, 2012

मंगलवार को है पुष्य नक्षत्र योग

udaipur. धनतेरस से पहले इस बार छोटी धनतेरस के रूप में मंगल-पुष्य योग मंगलवार को है। अमूमन प्रतिवर्ष धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र योग में खरीदारी को शुभ मानने के कारण अब लोग पुष्य नक्षत्र में ही खरीदारी करते हैं। इस बार यह पुष्य नक्षत्र का योग मंगलवार को बन रहा है।

जानकारों के अनुसार बाजार सजकर तैयार हैं। व्यापारियों ने अपने-अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रखी है। दिवाली से पहले धनतेरस के अलावा इस बार छह नवम्बर को होने वाला पुष्य नक्षत्र योग राजयोग प्रमुख माना गया है। नौ नवम्बर को सर्वार्थ सिद्धि योग एवं धनतेरस पर अबूझ एवं अमृत सर्वार्थ सिद्ध योग है।
धनतेरस एवं इन शुभ नक्षत्रों के योग को देखते हुए व्यापारी काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस बार नवरात्रि स्थापना एवं दशहरा पर बाजार प्रतिवर्ष के अनुसार नहीं रहा, इसलिए भी इनको लेकर व्यापारी काफी उत्साहित हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *