Header Banner

मानगढ़ में यथावत रहेगा कार्यक्रम : भाजपा

BY — November 6, 2012

udaipur. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ने 17 नवम्बर को बांसवाड़ा के मानगढ़ गांव में जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम की स्वीकृति नहीं देने पर निंदा करते हुए कार्यक्रम को यथावत करने का ऐलान किया है।

मीडिय़ा प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 17 नवम्बर को मानगढ़ गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने की एक वर्ष से तैयारी कर रखी है और यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही होगा जिसमें गुजरात, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। उदयपुर शहर से भी एक हजार कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों से मानगढ़ गांव पहुचेंगे। प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, किरण जैन, युधिष्ठिर कुमावत, चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी, मोतीलाल डांगी, कुन्तीलाल जैन आदि ने सरकार एवं प्रशासन द्वारा ऐन मौके पर मानगढ़ गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम की स्वीकृति नहीं देने की निंदा की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply