सभी रियलिटी शो सही नहीं : वर्षा

BY — November 7, 2012

udaipur. सभी रियलिटी शो सही नहीं होते। कुछ गलत भी होते हैं लेकिन कुछ सही भी होते हैं। ये विचार गुजरात की प्रख्यात गायिका वर्षा कुलकर्णी ने पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि रियलिटी शो से निकलकर गुमनामी में खो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता भी बदलाव चाहती है। एक ही एक चेहरे को देखते हुए वो भी बोर हो जाती है। इससे हटकर अगर कलाकार अपनी अलग पहचान बना ले तो टिक जाता है अन्यथा खो ही जाता है।
गुजरात में स्वर माधुरी के नाम से फेम वर्षा ने कहा कि गुजराती मूवीज में भी गीतों को आवाज दी है। उनके ग्रुप के साथ अमूमन 10-12 कलाकार रहते हैं लेकिन उदयपुर में करीब 30 कलाकार आए हैं। शादी ब्या ह में श्रीगणेश स्था पना से लेकर विदाई तक के गीतों पर भी उनकी विशेष सीडी निकालने की योजना है। इससे पहले गुजराती में बन्ना-बन्नी  के गीतों, नॉन स्टॉप गरबा आदि पर सीडी निकल चुकी है। हाल ही में प्रसारित सीडी ए ट्रिब्यूट टू मो. रफी आई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *