Header Banner

प्रदर्शनी ‘लकड़ी की काठी’ तीन दिन और बढ़ी

BY — November 7, 2012

udaipur. यहां सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में मंगलवार से आयोजित की गई कला प्रदर्शनी ‘लकड़ी की काठी’ को कलाप्रेमियों के रूझान को देखते हुए 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अब इस प्रदर्शनी का समापन शनिवार को होगा।

कला संस्थान धरोहर एवं सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के सहायक आचार्य शाहिद परवेज द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में 500 काष्ठ घोड़ों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही परवेज द्वारा निर्मित करीब 17 फीट लंबे व उंचे घोड़े को प्रदर्शित किया गया। मंगलवार एवं बुधवार को प्रदर्शनी देखने एमएमवीएम एवं एमएमपीएस के विद्यार्थी पहुंचे। इस कला प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए निमंत्रण पत्र सिटी पैलेस के बड़ी पोल स्थित टिकिट काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply