पायरोटेक में अग्रि शमन का डेमो व मॉक ड्रिल

BY — November 8, 2012

udaipur. मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक प्रा.लि. में आज फायर लाइव डेमो व मॉक ड्रिल कार्यक्रम के साथ ही फायार फाइटिंग पर विशेषज्ञों की एक कार्यशाला आयोजित की गई।

सुरक्षा अधिकारी महेश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक पी. एस. तलेसरा ने सुरक्षा संबंधी प्रयासों की सराहना की एंव कंपनी में शून्य दुर्घटना होने पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी।
इससे पूर्व मॉक ड्रिल के दौरान आकस्मिक सायरन बजने पर करीब साढ़े तीन बजे सभी 334 कर्मचारी  कंपनी परिसर से बाहर असेबंली पॉइन्ट पर आ गये। वहंा पर ग्रुप लीडर्स ने इस ड्रिल की महत्ता पर परिचर्चा की। मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों में जागरूकता देखी गई। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *