Sat, September 12, 2026
Header Banner

प्रेमिका से शादी करने के लिए फरार कैदी को पकड़ा

BY — November 8, 2012

udaipur. हत्या के मामले में सजा काट रहे प्यार में पागल होकर प्रेमिका से शादी करने के लिए फरार कैदी को हाथीपोल पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

हाथीपोल थानाधिकारी गोवर्धनलाल ने बताया कि बोयणा (मावली) निवासी लक्ष्मण मेघवाल वर्ष 2002 में अपने भतीजे प्रकाश की हत्या  के आरोप में वर्ष 2004 में सजा सुनाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पैरोल पर बाहर आने के दौरान आरोपी का परिचय किरण मीणा से हुआ। पैरोल पर बाहर रहने के दौरान दोनों मिलते रहते और जेल में मोबाइल के जरिये बातचीत भी करते थे। गत 16 अगस्त को लक्ष्मण जेल में एमबी चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती हो गया। अगले दिन सुबह शौच के लिए निकला लक्ष्मण वहां से फरार हो गया। तलाशी के बाद नहीं मिलने पर हाथीपोल थाने में मामला दर्ज कराया गया। बताया गया कि युवती महिला कांस्टेबल की पुत्री है। युवती की मां ने अंबामाता थाने में मामला दर्ज कराया था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply