गम नहीं गर्व है आइटम गर्ल होने पर : संभावना

BY — November 9, 2012

udaipur. बिग बॉस से फेम हुई आइटम गर्ल संभावना सेठ को आइटम गर्ल होने पर कोई गम नहीं बल्कि गर्व है। उन्होंकने कहा कि डांस उनकी थी लेकिन अब यही उनकी हॉबी प्रोफेशन बन गई। शुक्रवार को उदयपुर में वे पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

नगर परिषद दशहरा दीपावली मेले में अपनी प्रस्तु ति देने आई संभावना का मानना है कि मैंने जब तक लाइफ को चलाया तब कुछ नहीं मिला और अब लाइफ मुझे चला रही है और मैं इसमें बेहद खुश हूं। उन्हों ने कहा कि अब तक देशी गर्ल, खतरों की खिलाडी़ सहित कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। उनकी आने वाली फिल्म शब्द है जिसमें गीत पर डांस किया है। शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे मां-बाप ही शादी करवाएंगे। मैं लडक़ा ढूढंने जैसा मुश्किल काम नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि उनकी माता का दिल्ली में ही ब्यूटी पार्लर था और बचपन में उन्हें पुलिस में जाने की इच्छा थी। उनका एक रिमिक्स एलबम बाजार में काफी प्रसिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि मेरी पहचान गानों से नहीं मेरे रियलटी शो में जाने से ज्यादा हुई। उन्होंने बिग बॉस के बारे में बताया कि वह मेरी जिंदगी का पहला शो था और वह इतना रियल था कि उसने मेरी जिंदगी बदल दी। काफी लोगों को लगता है कि संभावना बेहद बुरी है, गाली देती है, लेकिन उनका कहना है कि रियलटी शो में उनके पॉजीटिव रवैये को नहीं दिखाया जाता है। दूसरी बार उदयपुर आई संभावना को घूमने-फिरने का काफी शौक है और रियल लाईफ में भी वे काफी हंसमुख हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *