Header Banner

केएफसी के बाद अब पिज्जा हट

BY — November 10, 2012

udaipur. आयड़ किनारे स्थित लेकसिटी मॉल में शनिवार को पिज्जा‍ हट का शुभारंभ हुआ। फीता काटकर उदघाटन आरएसजी ग्रुप के श्याम बी. गुप्ता एवं निर्मल जैन ने किया। लेकसिटी मॉल आरएसजी इन्फ्रा प्रोजेक्स  प्रा. लि. एवं धनलक्ष्मी  इंटरनेशनल का संयुक्त उपक्रम है।

इससे पूर्व लेकसिटी मॉल में ही केएफसी का भी शुभारंभ हुआ था और शहरवासियों को अपने लजीज व्यंजनों की सेवाएं दे रहा है। निदेशक गुप्ता  ने बताया कि पिज्जा  हट का यह पूर्ण रेस्टोरेंट है जो अपनी तरह का देश का चौथा एवं विश्व का पन्द्रहवां रेस्टोरेंट है। इसमें सपरिवार अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिज्जा व अन्य व्यंजनों का लुत्फ लिया जा सकता है। मॉल में जल्द ही रिटेल एवं मल्टीप्लेक्स आइनोक्स, गेम जोन, फूड कोर्ट का भी शुभारंभ होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply