Header Banner

धनतेरस के लिए सजा बाजार

BY — November 10, 2012

पांचदिवसीय दीप पर्व रविवार से

udaipur. पांच दिवसीय दीप महापर्व दीपावली रविवार से शुरू होगा। हर कोई अपने अपने स्तर पर दीपावली मनाने की तैयारियां कर रहा है। रविवार को इस पांच दिवसीय महापर्व का पहला त्योहार धनतेरस है।

धनतेरस के दिन कुछ भी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना भी की जाती है। इन्हें देवताओं का चिकित्सक (वैद्य) माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इन्हें  भगवान विष्णु‍ का अवतार भी कहा जाता है। पूजन के लिए दुकान पर नई गद्दी की स्थापना करते हैं और धन, दुकान का पूजन करते हैं। इसके अलावा मकान, वाहन, सोना, चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। शहर में शनिवार को खासी भीड़ रही। चाहे वह मिट्टी के दीए खरीदने के लिए हो या रुई, माता महालक्ष्मीजी के पगल्ये हों या रुई की बनी रेडीमेड बाती..। महंगाई सभी ओर है। कुंभकार ग्राहकों को समझाते समझाते परेशान हैं कि किसी समय एक रुपए के 16 दीपक आते थे और अब दस रुपए के 4 आ रहे हैं।
तैयारी बाजार की : बाजार विद्युत रोशनी से लकदक हैं। घर-आंगन में भी रंगरोगन होकर साफ सफाई हो चुकी है। शुभ मुहूर्त में माता महालक्ष्मीलजी की पूजा अर्चना होगी। इसके अलावा चांदी व स्टील की खरीद भी जोरों पर रहेगी। वाहनों की खरीद को लेकर भी ऑटोमोबाइल व्यवसाय में उत्साह है। व्यापारिक प्रतिष्ठान भी दमक रहे हैं। चमकीली फर्रियों से अटे बाजारों में शनिवार को खासी रौनक रही। क्या कपडे़, क्या‍ ज्वैरलरी, इलेक्ट्रॉ निक सामान, वाहन आदि की खरीदी भी रविवार को होगी। गत वर्ष अव्वल रहा अश्विनी इस बार सजावट नहीं करेगा। जानकारी के अनुसार इसका कारण महंगाई बताया जा रहा है। गत वर्ष के खर्च से बिल्कुल दुगुना खर्च हो रहा है इसलिए बाजार को नहीं सजाने का निर्णय किया गया।
कहां रहेगी रोशनी : घंटाघर के पास, सर्राफा बाजार, मालदास स्ट्रीट, बड़ा बाजार, भामाशाह मार्केट, बापू बाजार, मोचीवाड़ा, सिंधी बाजार, मोती चोहट्टा आदि सज चुके हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply