भाजयुमो ने दिए व्हील चेयर व स्ट्रेचर

BY — November 12, 2012

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने एमबी चिकित्सालय में दीपावली पर दो व्हीपल चेयर व स्ट्रेचर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  जयेश चम्पाडवत के आर्थिक सहयोग से प्राचार्य डॉ. एस. के. कौशिक एवं अधीक्षक डॉ. डी. पी. सिंह को भेंट किए।

महामंत्री नरेश वैष्णॉव ने बताया कि मुख्य अतिथि शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया थे। कटारिया ने कहा कि मोर्चा जनसेवा में लगे, इससे जनता का विश्वास बढे़गा। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ट  अतिथि भाजपा सुन्दर सिंह मण्डल के संयोजक नानालाल बया थे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयेश चम्पावत, गजपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष मयंक कोठारी, लवदेव बागड़ी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *