शहर जिला कांग्रेस ने याद किया नेहरू को

BY — November 15, 2012

udaipur. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर दुर्गा नर्सरी स्थित आशीर्वाद कॉटेज में पुष्पांनजलि कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा की अध्यक्षता में हुआ।

कांग्रेसजनों ने नेहरू की तस्वीर पर माल्याकर्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये। सुखाडिय़ा ने कहा कि नेहरूजी विकास के पर्याय थे। उनके प्रधानमंत्री काल में पंचवर्षीय योजना के माध्यम से जो विकास यात्रा प्रारम्भ की उसे आज भी केन्द्र सरकार जारी रखे है। वे बच्चों के अतिप्रिय चाचा नेहरू के नाम से जाने जाते थें। जिसे हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने भी सम्बोधित किया। संचालन गणेश राजोरा ने किया। डॉ. दरियावसिंह चुण्डावत ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश डागलिया, कैलाश पानेरी, रोडीलाल खटीक, मुस्लिम महासभा के हाजी बक्ष, प्रदेश अभाव अभियोग के उपाध्यक्ष इन्द्रकुमार भट्ट, अजय सिंह, शिक्षक नेता रमेश जोशी, शहर जिला कांग्रेस की दुर्गा सालवी, रमा वैष्णवव, रंजना साहू, नीना पुरोहित, कमला मीणा, दिनेश दवे आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *