कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो को ’नेशनल अवार्ड्स फॉर पैकेजिंग एक्सी्लेंस’

BY — November 17, 2012

udaipur. न्यू कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो आइएमएल (मोल्ड लेबलिंग में) पेल पैक और एंटी—काउंटरफीट (एसीएफ) पेल लिड को इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसे ’इंडियास्टार 2012 नेशनल अवार्ड्स फॉर एक्सिलेंस इन पैकेजिंग’ से सम्मानित किया गया।

इंडियास्टार अवार्ड्स की स्थापना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग द्वारा की गयी है, जो पैकेजिंग डिजाइन, टेक्नोलॉजी और पैकेजिंग में खोजपरकता को सम्मानित करता है। इस वर्ष सभी श्रेणियों में 500 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुयीं। न्यू कैस्ट्रॉल सीआरबी पेल पैक को तीव्र पेल प्रोडक्शन तथा लंबी अवधि तक बरकरार रहने वाले लेबल्स के लिये सम्मानित किया गया है। नये लुक में पेश किया जाने वाला यह पैक प्रतियोगी पैक्स की अपेक्षा कहीं अधिक विशिष्ट है, यह उत्पाद रीटेल विक्रेताओं में भी अपनी अग्रणी भूमिका को सुनिश्चित कर रहा है। एंटी—काउंटरफीट पेल लिड टियर अवे सील के साथ नकली और जाली उपयोग से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है, टियर अवे सील लिड को एक बार खोलने के बाद उपयोग के योग्य नहीं रहने देता है। नया स्पाउट फीचर उत्पाद की बेहतर डिस्पेंसेबिलिटी को सुनिश्चित करता है तथा रिसाव को न्यूनतम स्तर पर रखता है।
कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो आधुनिकतम ट्रक इंजन ऑइल के क्षेत्र में बाजार अग्रणी है। कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो उच्च परफॉर्मेंस वाले ट्रक इंजन्स के लिये विशेष रुप से तैयार किया गया है। ड्यूराशील्ड बूस्टर्स से युक्त कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो सूट पार्टिकल्स के विरुद्ध बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराता है और इंजन के महत्वपूर्ण कल—पुर्जों के आस—पास एक सुरक्षात्मक ऑइल फिल्म का सृजन करने के साथ ही साथ डिपॉजिट एवं कोरोजन सुरक्षा में सुधार करता है।
एक्सटर्नल टेस्ट के नतीजे (एसडब्लूआरआइ में, यूएसए में स्थित एक स्वतंत्र परीक्षण प्रयोगाशाला) और कठोर आंतरिक अनुसंधान यह संकेत करते हैं कि ड्यूराशील्ड बूस्टर्स से युक्त कैस्ट्रॉल सीआरबी टर्बो दोगुना इंजन जीवन (काम शॉफ्ट रीबिल्ड्स पर आधारित रीबिल्ड्स के बीच)  उपलब्ध कराता है। यह उन उपभोक्ताओं के लिये एक महत्वपूर्ण लाभ है, जो ईंधन की बढ़ती कीमतों एवं वाहनों के रखरखाव के खर्चे से परेशान हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *