Header Banner

बस में बैठी महिला के गले से चेन पार

BY — November 19, 2012

udaipur. केसरियाजी से बस में बैठी महिला की गले में पहनी करीब ढाई तोला सोने की चेन पार हो गई। महिला को उदयपुर पहुंचने पर पता चला तब उसने पुलिस को जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार रुक्मिणी पत्नी कन्हैयालाल केसरियाजी से उदयपुर आने के लिए बस में बैठी। उसने गले में करीब ढाई तोला सोने की चेन पहनी थी। उदयपुर बस स्टैण्ड पर उतरने के बाद उसे पता चला कि उसके गले से चेन पार हो गई है। तब उसने वहां हल्ला मचाया जिस पर पुलिस भी पहुंची। सूरजपोल मामले की जांच कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply