भाजपा का केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना

BY — November 21, 2012

udaipur. दिन ब दिन बढ़ती महंगाई, भ्रष्टा चार, घोटालों, काले धन, एफडीआई, आतंकवाद को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ बुधवार को कलक्ट्रेट के सामने भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। केन्द्र सरकार को देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, विदेशी घुसपैठ, कश्मीर में पूर्व स्थिति करने की कोशिश कर घेरते हुए कहा कि यह सरकार देश की सम्प्रभुता बहाल कायम नहीं रख सकती। आसाम जल रहा है, घुसपैठिये हावी है सरकार पर, पूर्वांचल, मिजोरम पर चीन की निगाहे है और कश्मीमर की ओर पाकिस्तानी निगाहें हैं।
धरने का नेतृत्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत ने किया। कसाब को फांसी दी गई लेकिन संसद पर हमले के नायक, षड्यंत्रकर्ता मो. अफजल को बचा क्यों रखा है। इस अवसर पर मांगीलाल जोशी, युधिष्ठिर कुमावत, कुंतीलाल जैन, सभापति रजनी डांगी, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, रोशनलाल जैन, युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा आदि ने धरने को सम्बोधित किया। धरने पर दुर्गेश शर्मा, ब्रजलाल नागदा, गौतम गांधी, जाकिर भाई घाटीवाला, जयेश चम्पावत, गजेन्द्र भंडारी, मयंक कोठारी, लव बागड़ी, राजेश स्वर्णकार, राजेश अग्रवाल, ऊंकार ओड, गिरिश शर्मा, महिला मोर्चा की राजकुमार गन्ना, किरण तातेड़, गोपाल कुंवर, मनोरमा कोठारी, सुनीता अग्रवाल, बीना भंडारी, पिंकी मांडावत, कुसुमलता चौबे, कविता मोदी, हेमलता जैन, कल्पना भटनागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *