Header Banner

बाल ठाकरे का अस्थि कलश पहुंचा उदयपुर

BY — November 21, 2012

udaipur. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे का अस्थि कलश बुधवार शाम उदयपुर पहुंचा। देहलीगेट से अस्थि कलश को यात्रा पूर्वक सूरजपोल ले जाया गया जहां शिवसेना सहित हिन्दू संगठनों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने ठाकरे को श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मुंबई से रवाना हुआ अस्थि कलश गुजरात के बाद कोटड़ा छावनी, गोगुंदा होते हुए दोपहर बाद देहलीगेट पहुंचा जहां शिवसैनिकों व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्मरण किया। वहां से भगवा कपडे़ में अस्थि कलश को सूरजपोल ले जाया गया जहां ठाकरे को श्रद्धांजलि दी गई। यहां से अस्थि कलश विभिन्न स्थानों पर होते हुए अजमेर के पास पुष्कर ले जाया जाएगा जहां अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply