संजय शुक्ला का एशिया पेसिफिक अवॉर्ड के लिये चयन

BY — November 22, 2012

Udaipur. राजस्थान के प्रमुख व्यावसायिक ग्रुप भविष्य क्रेडिट का-ऑपरेटिव सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शुक्ला का अन्तर्राष्ट्रीय एशिया पेसिफिक अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। शुक्ला को यह अवॉर्ड ग्लोबल अचीवर्स फाउण्डेशन द्वारा सोसायटी की प्रचलित भविष्य पेट्रो कार्ड की ग्राहकों को निशुल्क पेट्रोल प्रदान करने की सफलतम योजना शुरू करने पर प्रदान किया जायेगा।

सोसायटी की भविष्य पेट्रो कार्ड योजना एक विशेष योजना है जिसमें कार्ड धारकों को एक निश्चित मात्रा का पेट्रोल प्रतिदिन नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। अवॉर्ड अन्तर्राष्ट्रीय समारोह में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में 4 जनवरी को प्रदान किया जायेगा। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *