जोश-खरोश से निकला ताजियों का जुलूस

BY — November 25, 2012

Udaipur. हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की दसवीं तारीख पर रविवार को शहर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। सुबह से शाम तक दो चरणों में निकले जुलूस में मुस्लिम समुदाय के हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने ताजियों की जियारत कर अमन के फूल पेश किए।

बंद रहे बाजार
हालांकि रविवार होने के कारण बाजार बंद ही रहे लेकिन फिर भी दोपहर बाद सुरक्षा व्यंवस्था के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा पुख्ताह व्योवस्था की गई थी। पलटन मस्जिद, धोलीबावड़ी से बड़े ताजियों का जुलूस निकला। आयोजन में शामिल होने के लिए दूरदराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग आए।
जुलूस का नजारा
ताजियों के जुलूस में नौजवान जोश में ‘या हुसैन’ के नारे बुलंद करते हुए ताजियों को कंधों पर उठाकर चल रहे थे। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों पर धुनें बिखेरी। ताजियों की झलक पाने और फूल पेश करने के लिए हर गली-मोहल्ले से अकीदतमंद पहुंचे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *