Header Banner

26/11 हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि

BY — November 26, 2012

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ली शपथ

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने 26/11 हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नगर परिषद स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि दी।

महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि मुख्य वक्ताप भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष कुन्तीलाल जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को करियर नहीं, देश के करियर की चिन्ता करनी चाहिए। यदि हम मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। जैन ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मोतीलाल डांगी थे। अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश वैष्णव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मंयक कोठारी, प्रदीप श्रीमाली, चैनवाला, शंकर डांगी, जितेश कुमावत, हेमन्त दया आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply