Header Banner

ईसाई समाज को एकजुट होने की जरूरत : मसीह

BY — November 26, 2012

Udaipur. ऑल इंडिया यूनाइटेड क्रिश्चियन फ्रंट के नार्थ इंडिया के अध्यक्ष अनिल मसीह ने कहा कि आज ईसाई समाज को हर स्तर पर एकजुट होने की जरूरत है। समाज को जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी वे सदैव तत्परता से उनके साथ खडे़ रहेंगे।

वे यहां जावर मांईस में हुए चौथे आत्मिक जागृति क्रिश्चियन कनवेंशन को संबोधित कर रहे थे। क्रिश्चियन फ्रंट के प्रवक्ता अनिल रोजर्स ने बताया कि तीन दिवसीय कनवेंशन में मुख्य वक्ता रतलाम (मप्र) से जेम्स चाको व रोबिन जोसफ सपत्नीतक शामिल हुए। संगीत ग्रुप में पास्टर सोहेल व रंजीतसिंह मौजूद थे। रंजीत के मसीह गीतों ने कनवेंशन मे आए सभी लोगों का अपने मधुर संगीत से दिल जीत लिया। संचालन स्थानीय पास्टर एरिक डी. सिंह, सचिव विशाल व अजीत कुमार नागू ने किया। इस अवसर पर येशुदास, प्रभुदास, सिस्टर मीना अजीत कुमार, सिस्टर लतादास, सिस्टर जयंती दामोदरन, भाई श्यापम कुमार सहित काफी संख्या में ईसाई समाज के लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply