Header Banner

तीन पुत्रियों ने दी पिता को मुखाग्नि

BY — November 27, 2012

udaipur. बेटियां जब हर क्षेत्र में नाम कमा रही है, पुत्र की कमी को पूरा कर रही है तो फिर यहां क्यों नहीं? कुछ इसी तरह का माद्दा लिए आज पिता की मृत्यु के बाद तीन बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

शहर के गोवर्धन विलास क्षेत्र में नाहरसिंह राठौड़ की आकस्मिक मृत्यु गत रात्रि हो गई थी। सूचना मिलने पर उनकी विवाहित दो पुत्रियां निशा कुंवर एवं प्रीति कुंवर घर पहुंची। मोक्ष रथ में शव को ले जाते समय घर से निकलते समय दोनों विवाहिता पुत्रियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया वहीं तीसरी अविवाहित पुत्री शिल्पास ने आगे हांडी उठाए पुत्र की कमी को पूरा किया। फिर अंतिम संस्काीर के समय तीनों पुत्रियों ने मिलकर पिता को मुखाग्नि दी। जानकारी के अनुसार राठौड़ के एकमात्र पुत्र की पूर्व में मृत्यु हो गई थी जिसके बाद राठौड़ बिल्कुल टूट से गए थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply