सूने घर से 8 लाख के जेवर चोरी

BY — November 29, 2012

मकान मालिक व किरायेदार दोनों गए थे शादी में

udaipur. शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में ढीकली रोड स्थित मकान से अज्ञात चोर करीब 8 लाख के सामान की चोरी कर गए। मकान मालिक व किरायेदार दोनों शादी में बाहर गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार प्रतापनगर निवासी देवेन्द्र पुत्र माधवसिंह के मकान में सुरपालसिंह किराये पर रहता है। यह कुंभलगढ़ में पटवारी के पद पर कार्यरत है। शादियां होने से वह शादी में भाग लेने गया था। उधर देवेन्द्र भी अपने पैतृक गांव भीण्ड र गया हुआ था। सुरपालसिंह रात में लौटा और साली की शादी के कार्यक्रमों में भाग लेने वापस ससुराल चला गया। रात को अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा और सामान बिखेर दिया। सुरपालसिंह के कमरे से तलाशी ली और अंदर रखा 23 तोले सोने के जेवरात सहित चांदी के सिक्के नकद 4 हजार रुपए भी ले गए। अन्य  अलमारियों में भी तलाशी ली जिसमें भी काफी सामान गया। सुबह सुरपाल के लौटने पर ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *