Header Banner

हाड़ा साहित्य अकादमी के सदस्य मनोनीत

BY — November 30, 2012

udaipur. मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में हिन्दी के विभागाध्यक्ष प्रो. माधव हाड़ा को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की साधारण सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रो. हाड़ा का चयन राजस्थान के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में किया गया है। वे ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य हैं। उन्हें साहित्यिक आलोचना के लिए भी राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के प्रतिष्ठित देवराज उपाध्याय से सम्मानित किया जा चुका है। सदस्य के रूप में प्रो. हाड़ा का कार्यकाल दिसंबर 2018 तक रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply