बार चुनाव : नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर

BY — December 2, 2012

udaipur. बार एसोसिएशन के चुनाव 16 दिसंबर को होने हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर को थी। उस दिन वरिष्ठ  अधिवक्ता़ व पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल करणपुरिया ने नामांकन भरकर मुकाबले को और रोचक बना दिया।

अब तक अध्यक्ष पद पर युवा अधिवक्ता‍ओं का ही दावा था। वरिष्ठ  अधिवक्ताऑ के ताल ठोकने से अन्य प्रत्याशियों के लिए मुकाबला रोचक और भारी साबित होना तय माना जा रहा है। फिर भी नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। स्पष्ट तस्वीर तो उसके बाद ही साफ हो पाएगी।
अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष भरत जोशी, कमलेश दवे, मनीष श्रीमाली एवं प्रफुल्ल  करणपुरिया, उपाध्यधक्ष के लिए अशोक सोनी, मंजूर हुसैन शेख, पुष्पेन्द्र  पालीवाल व सरोज शर्मा, महासचिव के लिए भरत कुमार वैष्णव, हर्ष शर्मा एवं रामलाल जाट, सचिव के लिए अंकुर टांक व दिलीप नागदा, वित्त सचिव के लिए ओमप्रकाश प्रजापत, रामलाल मेघवाल व स्वाति रॉबर्ट तथा पुस्तकालय सचिव के लिए अभिनव द्विवेदी, ओमप्रकाश प्रजापत, सैय्यद रिजवाना रिजवी व विनोद गुस्सर ने नामांकन प्रस्तु त किए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *