‘घर आंगन’ को मिला अपूर्व सहयोग

BY — December 2, 2012

पहले चरण में बनने वाले 300 में से 250 से अधिक फ्लैट्स बुक

udaipur. सांची ग्रुप द्वारा कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक शान्ति हिल्स में चार चरणों में बनाये जाने वाले 1200 आवासीय फ्लैट्स के प्रथम चरण में बनने वाले 300 फ्लैट्स के प्रोजेक्ट ‘घर आंगन’ की लांचिंग रविवार सुबह की गई जिसमें हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 250 से अधिक फ्लैट्स की हाथों-हाथ बुकिंग कराई। जनता से मिले अपार सहयोग से कपंनी प्रमोटर्स काफी प्रफुल्लित हैं।

सांची ग्रुप की ओर से बताया गया कि कंपनी द्वारा काफी कम दर पर उपलब्ध कराये जा रहे आवासों के कारण प्रथम चरण के प्रोजेक्ट में जनता के हर वर्ग की भागीदारी रहेगी। आज प्रोजेक्ट स्थल पर जनता का काफी जमावड़ा रहा। इस प्रोजेक्ट के तहत चार चरणों में 1 व 2 बीएचके के  कुल 1200 फ्लैट बनाये जाऐंगे।  अल्प व मध्यम आय वर्गीय परिवारों के लिए पंाच सौ पैतालिस वर्गफीट में बनने वाले 1 बीएचके के फ्लैट आठ लाख पच्चीस हजार में तथा 855 वर्गफीट में बनने ने वाले 2 बीएचके के फ्लैट की कीमत 12 लाख 55 हजार रूपये रखी गई है।
साहिल ग्रुप के भरत कुमार मन्दवानी ने बताया कि प्रथम चरण के प्रोजेक्ट का निमार्ण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। रविकान्त त्रिपाठी ने बताया कि उन्होनें बताया कि प्रारंभ मे ही जनता से मिले अपार सहयोग के कारण कंपनी शीघ्र ही राज्य के अन्य शहरों में भी इस प्रकार के प्रोजेक्ट लॉन्च करेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *