महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन पुरस्‍कार के आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर

BY — December 3, 2012

3 मार्च को होगा कार्यक्रम

udaipur. विश्व, देश, राज्य व अंचल स्तर पर समाज सेवा, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों मं  उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के संबंध में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर ने विभूतियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 3 मार्च 2013 को होने वाले 32वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह में अरविन्द सिंह मेवाड़ विभूतियों को सम्मानित करेंगे।

सम्मान के तहत प्रविष्टियां 15 दिसंबर 2012 तक आमंत्रित की गई है। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा आयोजित 32वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि पुरस्कारों के लिए 2011-2012 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र फाउंडेशन की वेबसाइट www.eternalmewar.in/collaboration/awards/download.aspx से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र नि:शुल्क सिटी पैलेस उदयपुर के बड़ी पोल स्थित काउंटर से प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि सम्मान के तहत दिए जाने वाले कर्नल जेम्स टॉड अवार्ड की नकद सम्मान राशि 1 लाख 11 हजार 1 रूपए, राष्ट्रीय स्तर के सम्मान में हल्दीघाटी अलंकरण के लिए 51 हजार 1 रूपए, हकीम खां सूर अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 51 हजार 1 रूपए, पन्नाधाय अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 51 हजार 1 रूपए, राज्य स्तरीय सम्मान में महर्षि हारीत राशि अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, महाराणा मेवाड़ अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, महाराणा कुंभा अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, महाराणा सज्जन सिंह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, डागर घराना अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, राणा पूंजा अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 25 हजार 1 रूपए, विशेष अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 11 हजार 1 रूपए, विद्यार्थी सम्मान में भामाशाह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 7 हजार 1 रूपए, महाराणा राज सिंह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 5 हजार 1 रूपए तथा महाराणा फतहसिंह अलंकरण के लिए नकद सम्मान राशि 2 हजार 501 रूपए प्रदान की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *