Header Banner

मंगरूडि़या स्मृति इनामी ओपन शतरंज 23 से

BY — December 5, 2012

Udaipur. तैलिक साहू मेवाड़ बैठक सेवा समिति द्वारा चेस इन लेकसिटी के तत्वावधान में चतुर्थ शंकरलाल मंगरूडिय़ा स्मृति ओपन शतरंज प्रतियोगिता 23 दिसम्बर से स्वामी नगर स्थित द स्कॉलर्स एरिना स्कूल में होगी।

समिति अध्यक्ष मीठालाल नैणावा ने बताया कि प्रतियोगिता दो ग्रुप अण्डर—7, 9, 11, 13 एवं 15, 17, 19 व सीनियर बालक-बालिका वर्ग में होगी। महामंत्री कन्हैयालाल पण्डियार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी खिलाडि़यों को आमंत्रित किया गया है। इसमें फीडे रेटेड, राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित कई खिलाड़ी हिस्सा लेगें। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्विस पद्धति से 7 चक्रों में होगी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रशिक्षक विकास साहू व मुख्य निर्णायक रिषि सालवी होंगे। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता स्थल पर 23 दिसम्बर को सुबह 8:30 से 10.30 तक प्रविष्टि दे सकते हैं। पहला चक्र सुबह 12 बजे खेला जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply