गुजरात चुनाव प्रचार के लिए उदयपुर से भी गए नेता

BY — December 6, 2012

उदयपुर से प्रचार के लिए गए दोनों पार्टियों के कई नेता

Udaipur. गुजरात राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी स्तर पर कई नेताओं को बुलाया गया है। कुछ नेता वहां जाकर आए हैं तो कुछ जाने की तैयारी में हैं। वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम तय हो चुके हैं।

देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला ने गुजरात के साबरकांठा लोकसभा क्षेत्र की हिम्मतनगर एवं प्रांतिज विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा ली। उनके साथ चित्तौडग़ढ़ कांग्रेस अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा भी थे।
झाला ने गुजरात प्रवास के दौरान मेवाड़ के प्रवासी व्यवसायियों से मुलाकात की। साथ ही कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें कर बूथ मैनेजमेन्ट के गुर बताए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी के विकास के दावों की पोल खोलते हुए अनियमितताओं से हुए भूमि आंवटन को आम जनता के समक्ष रखने का आह्वान किया। वे शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने अहमदाबाद जिले की दो विधानसभा धोलका और धन्धुका का दौरा किया। धोलका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्रसिंह चूडा़समा के पक्ष में राजस्थान विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष तारा भण्डारी आदि ने जनसम्पर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। धन्धुका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लालजी भाई मेर के पक्ष में प्रतापगढ़ के पूर्व जिला महामंत्री गजेन्द्र चण्डालिया, पूर्व विधायक ऋषभचंद मीणा, पूर्व विधायक लच्छीराम निनामा ने जनसम्पर्क किया।

सामर ने बताया कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी 9 से 11 दिसम्बर तक, पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक, पूर्व समाज कल्याण मंत्री मदन दिलावर 11 से 14 दिसम्बर तक, पूर्व शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी 8 से 14 दिसम्बर तक गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *