Header Banner

वागड़ क्लब ने जीता खिताब

BY — December 6, 2012

लेजु जॉन शतरंज चैम्पियन
गीतांजली नर्सिंग में खेल सप्ताह

udaipur. गीतांजली कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग में चल रहे खेल सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को कबड्डी, केरम, शतरंज, टेबल टेनिस, खो-खो व क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी के फाइनल मैच में वागड़ क्लब (बीएससी प्रथम वर्ष) विजेता रही तथा जीएनएम प्रथम वर्ष (ओल्ड बैच) टीम उपविजेता रही।

टीम प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि शतरंज के टीम प्रभारी प्रिंसी एवं विजय ने बताया कि फाइनल मैच में लेजु जॉन ने सुनील मेरावत को हराकर चैम्पियनशिप जीती वहीं केरम फाइनल में सुनील मेरावत एवं विजय ने लोकेश एवं नकुल को हराया। खो-खो टीम प्रभारी विनय ने बताया कि लड़कियों के फाइनल में जीएनएम प्रथम वर्ष (ओल्ड बैच) ने जीएनएम प्रथम वर्ष (न्यू बैच) को हराया।
क्रिकेट टीम प्रभारी हर्षवर्धन सिंह एवं चिंतन देवडिय़ा ने बताया कि फ्रेन्ड्स क्लब (जीएनएम तृतीय वर्ष), रॉयल चैलेंचर (एमएससी) तथा गीतांजली सुपर किंग (बीएससी द्वितीय वर्ष) राजस्थान राउडी (बीएससी द्वितीय वर्ष) की टीमों ने सुपर सिक्स ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply