चार साल बेमिसाल बताने के लिए होंगे विभिन्न कार्यक्रम

BY — December 7, 2012

समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

udaipur. वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसम्बर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी सूचना केन्द्र में लगेगी। मुख्य समारोह इसी दिन भण्डारी दर्शक मण्डप में होगा।

समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यवाहक जिला कलक्टर बी. आर. भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद् सभागार में अधिकारियों की बैठक में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे इसके लिए वे चार वर्षो की उपलब्धियों से संबंधित रंगीन छायाचित्र, पोस्टर्स, बैनर्स, मॉडल्स एवं प्रचार सामग्री सूचना केन्द्र में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में तथा भण्डारी दर्शक मण्डप में होने वाले समारोह के दौरान भी प्रदर्शित करें।
उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिले प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया होंगे। वे 13 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे सूचना केन्द्र में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन कर कार्यक्रमों का शुभारंभ करें। इसके पश्चात भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होने वाले समारोह का संबोधित करेंगे। बैठक में जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद ने कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे समय रहते दिए गए निर्देशों के अनुरुप आवश्यक कार्यवाही करें।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *