भाजयुमो कार्यकर्ता यूआईटी में जबरन घुसे

BY — December 8, 2012

सचिव कक्ष के बाहर प्रदर्शन

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के ‘कांग्रेस हटाओ राजस्थान बचाओ‘ अभियान के तहत बडग़ांव मण्डल के कार्यकर्ता शनिवार को यूआईटी में जबरन घुस गये और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

भाजयुमो मण्डल महामंत्री मोहन पटेल ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महामंत्री गजेन्द्र भण्डारी, नरेश वैष्णव, मण्डल प्रभारी शंकर डांगी, पूर्व बडगांव मण्डल अध्यक्ष बंशीलाल कुम्हार, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने यूआईटी सेकेट्री के चेम्बर के बाहर जोरदार नारेबाजी की और अधिकारियों को बुलाने के लिए अड़ गए। मौके पर नारेबाजी के दौरान माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने जिला कलक्टर को जानकारी दी। फिर यूआईटी के अधिकारी प्रदीप सांगावत आये और कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में फतहसागर रिंग रोड शीघ्र बनाने, झीलों की सफाई एवं सौन्दर्यकरण, शोभागपुरा सर्कल का सौन्दर्यकरण एवं रखरखाव, आपणी ढाणी के पास पानी की लाइन व रोड लाईटों की व्यवस्था, शोभागपुरा व आसपास की 100 फीट रोड मरम्मत हेतु, बेदला मुख्य मार्ग का निर्माण, बेदला लाल बोट चौराहा से नदी तक शमशान मार्ग की रोड लाइट लगवाने की मांग की गई। इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवीसिंह राठौड, उपाध्यक्ष लवदेव बागडी, मयंक कोठारी, हेमन्त दया, जितेन्द्र पटेल, कमलेश दया, सीताराम डांगी, वरदीचन्द डांगी, किरण सोनी, पियूष राठौड आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *