भाजयुमो की बैठक में अभियान पर चर्चा

BY — December 8, 2012

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा ‘कांग्रेस हटाओ राजस्थान बचाओ‘ अभियान के तहत भाजयुमो डॉ. श्या्माप्रसाद मुखर्जी मण्डल द्वारा सूरजपोल स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा के नीचे आगामी कार्यक्रम की तैयारी के लिए चर्चा बैठक की गई।

मुख्य अतिथि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री थे एवं अध्यक्षता युवा मण्डल अध्यक्ष कमलेश प्रजापत ने की। बैठक में भाजयुमो मुखर्जी मण्डल द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन के कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु चर्चा की गई। ज्ञापन में एलिवेटेड रोड का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ करने, उदयपुर में पानी की सप्लाई प्रतिदिन करने, बढ़ते अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की जाएगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री द्वारा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *