Header Banner

बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

BY — December 8, 2012

Udaipur. विज्ञान एंव प्रोद्यौगिकी विभाग द्वारा आयोजित दो अलग-अलग मॉडल प्रतियोगिता में आलोक सी. सै. स्कूल हिरण मगरी सेक्टर ११ के छात्रों का चयन राष्ट्रीतय स्तर पर पश्चिम विज्ञान मेले के लिये हुआ है।

चित्तौनड़गढ़ में हुई राज्यस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पहला चयन हुआ। इसमें छात्रों ने मॉडल ’एलोवेरा बैटरी‘ प्रदर्शित किया। इस मॉडल को विद्यालय के हिमांग औदिच्य एवं समूह ने बनाया था। इसमें इन्होंने एलोवेरा के गुदे से 5.9 वोल्ट इलेक्ट्रिसिटी बनाई। ये छात्र नेहरू विज्ञान केन्द्र मुम्बई में 12 से 15 दिसम्बर तक होने वाली राष्ट्री य मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
दूसरा चयन कोटा में 4 से 6 दिसम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस से हुआ। इसमें छात्रों ने मॉडल ’पिरामिड सोलर डिस्टीलर‘ प्रदर्शित किया था। मॉडल को विद्यालय के गिरीश पुरोहित, जय तलेसरा, भरत जैन एवं जय त्रिवेदी ने बनाया था। इसमें सोलर ऊर्जा का उपयोग कर डिस्टल वाटर बनाया जिसका उपयोग इनवटर बैटरी, कार की बैटरी एवं प्रयोगशालाओं में रसायनिक विलयन बनाने में होता है। इस प्रकार सौलर ऊर्जा का उपयोग कर डिस्टील वाटर बनाया जाये तो रोज 1500 वाट ऊर्जा को बचाया जा सकता है। ये छात्र बनारस हिन्दू विश्वाविद्यालय द्वारा 27 से 31 दिसम्बर तक होने वाली राष्ट्री्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छात्रों ने ये दोनों मॉडल विद्यालय की जीव विज्ञान की वरिष्ठो अध्यापिका डॉ. मधुबाला पुरोहित के नेतृत्व में बनाये थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply