Header Banner

सब कुछ ठीक रहा तो हनी सिंह ले‍कसिटी में सजाएंगे सुरों की शाम

BY — December 8, 2012

13 दिसम्बर को पेसिफिक में होगा कार्यक्रम

पहले ज्ञानगढ़ रिसॉर्ट में प्रस्तावित था

एंट्री पासेस 700 रुपए से 5000 रुपए तक

Udaipur. अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पोप स्टार यो यो हनी सिंह को उदयपुर के युवा भी सुन सकेंगे। हनीसिंह का 13 दिसम्बर को अपने ‘शेटन ट्यूर’ के तहत उदयपुर के पेसिफिक विश्‍वविद्यालय में सुरों की शाम प्रस्‍तावित है।

तीन चार माह पहले जयपुर में भी हनी सिंह के कार्यक्रम को लेकर काफी हंगामा हुआ था और अंतत: कार्यक्रम नहीं हो पाया था। इसलिए युवाओं को कहीं आशंका भी है कि कार्यक्रम होगा या नहीं। ‘‘यो-यो हनी सिंह’’ कार्यक्रम में माफिया मंदीर, डीजे देव और लिल्बी की जोड़ी अपनी प्रस्तुतियों पर शहरवासियों को झुमाएंगे।

हनीसिंह का यह कार्यक्रम 12.12.12 को बहुप्रतीक्षित एलबम ‘शेटन’ के रिलीज के बाद अपने ‘‘शेटन ट्यूर’’ का आगाज लेकसिटी में करेंगे। हनीसिंह का यह कार्यक्रम 13 दिसम्बर को सायं 7 बजे से पेसिफिक विश्वविद्यालय प्रतापनगर में होगा। कार्यक्रम में एन्ट्री पास से रहेगी। एंट्री पासेस की कीमत 700 रुपए से शुरू है जो 5000 रुपए तक उपलब्‍ध हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply