गीतांजली सुपर किंग विजेता

BY — December 10, 2012

गीतांजली नर्सिंग में खेल सप्ताह का समापन

udaipur. गीतांजली कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग में चल रहे खेल सप्ताह का समापन हुआ। इसमें गीतांजलि सुपर किंग की टीम विजयी रही। इसके अतिरिक्तल अन्यत क्रिकेट, वॉलीबाल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।

क्रिकेट टीम प्रभारी हर्षवर्धन एवं चिंतन ने बताया कि गीतांजली सुपर किंग (बीएससी द्वितीय वर्ष) की टीम ने फ्रेंडस क्लब (जीएनएम तृतीय वर्ष) को फाइनल हराकर विजेता का खिताब जीता वहीं वॉलीबॉल के फाइनल मैच में फ्रेंडस क्लब की टीम विजयी रही। टेबल टेनिस में भाविन एवं चंदा रेगर विजेता रहे।
इसी बीच जीएमसीएच मैदान पर शनिवार व रविवार को नर्सिंग स्टाफ क्रिकेट संग्राम मैत्री मैच हुए। प्रतियोगिता में जीसीएन-जीएसएन, जीएमसीएच नर्सिंग स्टाफ, गीतांजली यूनिवर्सिटी, एवं प्रशासनिक टीमों ने भाग लिया। मैत्री मैचों में जीसीएन-जीएसएन और जीएमसीएच नर्सिंग स्टाफ टीम विजेता रहीं। मैच के दौरान गीतांजली विश्वंविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन शर्मा, नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल की डीन डॉ. जयालक्ष्मी एल. एस., सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ मौजूद था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *