राजपूत महासभा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

BY — December 11, 2012

Udaipur. राजपूत महासभा संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दलपत सिंह चूंडावत के नेतृत्व में वर्ष 2013 की कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि राधाकृष्ण राठौड़ ने शपथ दिलाई।

रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी राधाकृष्ण राठौड़ थे। अध्यक्षता बेदला सरपंच गीता कंवर राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि हरिसिंह सोलंकी व सुशीला देवी सोलंकी थे। समारोह में संस्थान की 2013 की कार्यकारिणी में दलपत सिंह चूंडावत अध्यक्ष, विरेंद्र सिंह सौलंकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भंवर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, गणपत सिंह पंवार सचिव, एडवोकेट करण सिंह चौहान उप सचिव, नंदकुमार सिंह सिसोदिया कोषाध्यक्ष, मेहताब सिंह सिसोदिया संगठन मंत्री, विजय सिंह भाटी उप संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह राठौड़ व तेज सिंह सिसोदिया प्रचार सचिव, सुदर्शन सिंह भाटी प्रवक्ता, फतह सिंह राठौड़ खेल एवं युवा संगठन प्रभारी के अलावा महिला समिति के अध्यक्ष सरस्वती तंवर एवं सचिव ललिता यदुवंशी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष दलपत सिंह चूंंडावत ने विभिन्न कमेटियों की घोषणा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *