‘हनी सिंह के साथ 13 को झूमेगा शहर’

BY — December 11, 2012

लॉ कॉलेज के छात्रों ने सुबह दिया धरना
केन्द्री य छात्रसंघ ने किया कार्यक्रम का स्वागत
पेसिफिक विश्वविद्यालय में होगा कार्यक्रम

Udaipur.  पंजाबी पॉप स्टार और अपनी रॉकिंग परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरने वाले हनीसिंह 13 दिसंबर को अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से शहरवासियों को साथ झूमाएंगे। इससे पहले सुबह लॉ कॉलेज के छात्रों ने कलक्ट्रेट के समक्ष कार्यक्रम के विरोध में धरना दिया तथा प्रदर्शन भी किया। शाम को केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा, परमवीरसिंह चूंडावत आदि ने कार्यक्रम के लिए सहमति जताते हुए हनी सिंह का स्वागत करने का भी निर्णय किया।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम को लेकर लॉ कॉलेज के छात्रों ने विरोध करते हुए ज्ञापन दिया था। मंगलवार को भी छात्रों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इसके बाद शाम को सु‍विवि केन्द्री य छात्रसंघ अध्यरक्ष पंकज बोराणा, पूर्व अध्यगक्ष परमवीरसिंह चूंडावत आदि ने कार्यक्रम के पक्ष में सहमति जताते हुए हनी सिंह का स्वागत करने का निर्णय किया। एवरशाइन इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित यो यो हनीसिंह नाइट में माफिया मंदेर, डीजे देव और लिल्बी, ताबड़तोड, पार्टी नाइट आदि पर लाजवाब प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही शेटन ट्यूर की कुछ झलकियां भी लोगों के लिए खास होगा।
हजारों एंट्री टिकट बिके : पेसिफिक कॉलेज के मैदान में होने वाले इस शो के हिस्सा लेने के लिए पांच हजार से अधिक एंट्री टिकट बिक चुके हैं। अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध इन टिकट की खरीद के लिए मारामारी मची है।
जबरदस्त नजारा : कार्यक्रम में लाजवाब और लेटेस्ट म्यूजिक इक्युपमेंट और स्पेशल लाइटिंग इफेक्ट के कारण मंजर कुछ और ही नजर आएगा। इसके अतिरिक्त फ्री और मूविंग स्पेस के कारण हनीसिंह के साथ झूमने में भी लोगों को काफी समय और स्थान भी मिलेगा।
शाम 7 बजे से जमेगी नाइट : एवरशाइन इवेंट कंपनी के साकेत शर्मा ने बताया कि हनीसिंह नाइट शाम 7 बजे से शुरू होगी। देर रात 10:30 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान हनीसिंह द्वारा नॉन स्टॉप परफॉर्मेंस दी जाएगी। कार्यक्रम में उनके सहयोगियों द्वारा भी जलवे बिखेंरे जाएंगे। कार्यक्रम का सहप्रायोजक एवरेस्ट ग्रुप है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : हनीसिंह नाइट के लिए सुरक्षा व्यवस्थएं भी चौबंद की गई है। इसके लिए प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विसेज के गार्ड लगाए गए हैं। साथ ही स्पेशल गार्ड की भी व्यवस्था रहेगी।
एंट्री टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट : साकेत शर्मा ने बताया कि हनीसिंह नाइट के लिए अंतिम दिन बुधवार को शहरवासियों के लिए एंट्री टिकट पर विशेष 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। जो निर्धारित स्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *