ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को मिले पट्टे

BY — December 14, 2012

141242Udaipur. प्रतापनगर स्थित दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ओर्गेनाईजेशन द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट नगर के वर्षों से लम्बित पट्टे प्रशासन शहरों के संग अभियान में यूआईटी अध्याक्ष रूपकुमार खुराना की उपस्थिति में विधायक गुलाबचंद कटारिया ने वितरित किए।

187 व्यवसायियों को भूखण्ड आंवटन पत्र वितरित किय गये। शेष पट्टों के आवंटन पत्रों का वितरण आगामी दिनों मे कर दिया जायेगा। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ओर्गेनाईजेशन अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रतापनगर क्षेत्र के नियमन हेतु प्रशासन शहरों के संग शिविर में दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ओर्गेनाईजेशन के पदाधिकारी एव ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रन्यास परिसर के बाहर एकत्र हुए। वहां से ढोल नगाडों के साथ प्रन्यास स्थित शिविर स्थल पहुंचे जहां पर मंच मुख्य अतिथि पूर्व गुहमंत्री एवं नगर विधायक गुलाबचन्द कटारिया, प्रन्यास अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, जिला उपप्रमुख श्यामलाल चौधरी सचिव आर पी. शर्मा, नगर नियोजक एस के श्रीमाली विशेषाधिकारी प्रदीप सिंह सांगावत, जगमोहन सिंह, का ओर्गेनाईजेशन की ओर से अभिनंदन किया गया।
141240प्रन्यास अध्यक्ष रूपकुमार खुराना ने नगर के विकास के प्रति प्रतिबंधता दोहराते हुव भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी व वर्षों पुराने लम्बित मसले के समाधान हेतु ट्रासपोटरों को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष (कार्यवाहक) कुंतीलाल जैन, दलपत सुराणा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, महामंत्री किरणचन्द्र लसोड, संरक्षक पुष्पराज मेहता, सहसरंक्षक, शंभूलाल जैन सहित सैकडो़ं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *