Header Banner

दो हजार की भीड़ तो लाओ!

BY — December 14, 2012

अफरा तफरी में रात दिन चला रोडवेज बस स्टैण्ड पर काम

कराना था ग्रामीण परिवहन सेवा का उदघाटन

141231Udaipur. सब कुछ अच्छा-अच्छा दिखाने के लिए टेंट लगाकर ग्रामीण परिवहन सेवा का उदघाटन करवा दिया गया। रोडवेज के उच्‍चाधिकारियों के हाल यह कि उन्‍हें यहां के जिला अधिकारियों से विनती करते देखा गया कि सरपंचों से कहें कि येन केन प्रकारेण दो तीन हजार की भीड़ तो एकत्र करवाएं।

141232141230141235उल्लेखनीय है कि पूर्व में यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आना था लेकिन अचानक स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने के कारण वे नहीं आए और उनके स्‍थान पर गृह एवं परिवहन राज्‍यमंत्री वीरेन्‍द्र बेनीवाल ने ग्रामीण परिवहन सेवा का उदघाटन किया। शौचालय के किवाड़ हटाकर, नई टाइलें लगाकर और गंदगी को टेंट के जरिये छिपाकर मंत्री को ठीक ठाक दिखाया जाएगा। इसके लिए दिन-रात यहां काम चलाया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply