Header Banner

कॉलेजों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे छात्र-छात्राएं

BY — December 15, 2012

साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स में हुए वार्षिक समारोह

151207Udaipur. मोहनलाल सुखाडिया विश्वयविद्यालय के संघटक साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स कॉलेज छात्रसंघों के तत्वावधान में वार्षिक सांस्कृतिक समारोहों में तीसरे दिन शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया।

151208151209151214151206151211तीसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संगीत ओर नृत्य प्रस्तुतियों पर छात्र छात्राएं खूब झूमे। छात्र-छात्राओं ने जहां एक ओर खराब प्रस्तुतियों पर भरपूर हूटिंग की तो अच्छी प्रस्तुतियों पर खूब दाद भी दी। साइंस एवं कॉमर्स कॉलेज में तो खासी भीड़ रही। पांडाल खचाखच भरा था। छात्राएं गार्डन तक में बैठी थीं। कुछ अपने ही में मस्त  थीं तो कुछ कार्यक्रम का आनंद उठा रही थीं। आर्ट्स कॉलेज के सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता गिरधारीसिंह कुम्पावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सोलो डांस में अजय मालावत, ऋचा वैष्णव व किरण छींपा, कामेडी में दिनेश डांगी, कैलाश मामोर व रोशन खटीक, सोलो सांगे में गजेन्द्रप दमामी, नेहा चारण व बाबमलाल बारहट, ग्रूप डांस में ज्योकति एंव दल, आयुष एवं दल व पूनाराम व दल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
151219151210151212151213151215151216151217151218संगीत और नृत्य का अनूठा संगम रहा जिस पर खचाखच भरे सभागार में छात्र-छात्राओं ने पूरा लुत्फ  उठाया। छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश भोई तथा उनकी कार्यकारिणी के सदस्य  छात्रों का उत्साह बढा़ रहे थे वहीं डीन प्रो शरद श्रीवास्तव तथा अन्य शिक्षक भी हौसला अफजाई कर रहे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply