Header Banner

राज्यपाल 20 से उदयपुर दौरे पर

BY — December 18, 2012

margret alvaudaipur. राज्यपाल माग्रेट अल्वा दो दिवसीय  प्रवास पर 20 दिसम्बर सुबह 6.10 बजे रेल से उदयपुर पहुंचेंगी। जिला कलक्टर विकास सीतारामजी भाले ने बताया कि राज्यपाल 20 दिसम्बर की सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचकर 6.30 बजे कार द्वारा सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगी।

वे सुबह 10.40 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर मोहनलाल सुखा$िडया विश्वविद्यालय सभागार पहुंंचेंगी एवं वहां महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षान्त समारोह में शिरकत करेंगी। वे दोपहर 12.15 सर्किट हाउस पहुंचेंगी। वे इसी दिन शाम सर्किट हाउस में जनजाति क्षेत्रीय विकास कार्यों संबंधी बैठक भी लेंगी।
आल्वा 21 दिसम्बर की सुबह 11 बजे मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगी तथा दोपहर 12.05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। वे शाम 5.30 बजे शिल्पग्राम उत्सव 2012 के उद्घाटन समारोह में शरीक होंगी। तथा रात्रि 9.45 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी तथा 10.20 बजे  खजुराहो एक्सप्रेस से जयपुर प्रस्थान कर जायेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply