Header Banner

लायन्स क्लब ने भेंट की डायलिसिस मशीनें

BY — December 18, 2012

175 निर्धन गुर्दा रोगियों के डायलिसिस का खर्चा वहन करेंगे लायन सदस्य

181204Udaipur. लायन्स क्लब उदयपुर ने आज सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए जहां एक ओर गुर्दा रोगियों के लिए एक साथ तीन डायलिसिस मशीनों का लायंस अन्तर्राष्ट्रीय के प्रान्त 323 ई-2 के प्रान्तपाल आर. के. अजमेरा के हाथों लोकार्पण कराकर उन्हें महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के नेफ्रोलोजी विभाग को सौंपा।

181203दूसरी ओर क्लब सदस्यों ने सेवा के क्षेत्र में पहली बार संभाग के 175 निर्धन गुर्दा रोगियों के डायलिसिस पर आने वाले खर्च को वहन करने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. के. कौशिक, विशिष्ट अतिथि अधीक्षक डॉ. डी. पी. सिंह व नेफ्रोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश बडज़ात्या थे। क्लब अध्यक्ष डॉ. आर. एल. जोधावत ने कहा कि यह एक ऐसा स्थायी सेवा प्रोजेक्ट है जिसकी वर्षों से कमी महसूस की जा रही थी लेकिन अब एक साथ तीन गुर्दा रोगियों का डायलिसिस किया जा सकेगा।
181202क्लब सचिव राजेश खमेसरा ने बताया कि बताया कि लायन्स क्लब उदयपुर की ओर से अब तक का यह सबसे बड़ा सर्विस प्रोजेक्ट है जिसमें गुर्र्दा रोगियों को काफी राहत मिलेगी। क्लब के सभी पूर्व प्रान्तपाल, उप प्रांतपाल अनिल नाहर, रिजन चेयरमेन घनश्याम जोशी सहित सभी क्लब सदस्य सहित उपस्थित थे। इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से गुर्दा रोगियों को नि:शुल्क उपचार मुहैया कराया जाएगा। समारोह को डॉ. डी. पी. सिंह व डॉ. मुकेश बडज़ात्या ने भी संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply