गुजरात चुनाव में विजय पर भाजपा ने की आतिशबाजी

BY — December 20, 2012

देहात कांग्रेस ने जताई वोटों की बढ़त पर खुशी

201217Udaipur. भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुजरात विधानसभा में पार्टी को तीसरी बार बहुमत मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सूरजपोल पर आतिशबाजी की गई वहीं गुजरात प्रदेश भाजपा व मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई भी भेजी है। उधर देहात कांग्रेस ने देहात जिलाध्यक्ष के पर्यवेक्षकीय नेतृत्व वाले इलाकों में कांग्रेस की जीत पर हर्ष व्यक्त‍ किया।

201220पूर्व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि गुजरात की जनता ने दो बातों शान्ति-अमन चैन तथा तीव्र विकास पर वोट दिया। प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, युधिष्ठिर कुमावत, डॉ. किरण जैन, सभापति रजनी डांगी, चंचल अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मून्दड़ा ने गुजरात की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा सरदार पटेल मंडल की ओर से पारस चौराहे पर आतिशबाजी की गई वहीं भाजपा नेता धर्मनारायण जोशी, विजय प्रकाश विप्‍लवी, दिनेश गुप्‍ता, चुन्‍नीलाल गरासिया आदि ने भी गुजरात में जीत पर हर्ष जताया।
201219देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालसिंह झाला ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिले अपूर्व समर्थन खुशी व्यक्त करते हुए इन्हें यूपीए सरकार के कार्यकाल पर जनता की मुहर बताया वहीं गुजरात में वोटों के प्रतिशत बढ़ने पर संतोष व्यक्त किया। प्रवक्ताु हेमंत श्रीमाली ने कहा कि झाला ने साबरकांठा जिले के विधानसभा क्षेत्र प्रान्तीज व हिम्मतनगर के मतदाताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस को विजयी दिलाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष झाला को प्रान्तीज एवं हिम्मत नगर विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *