सुविवि का दीक्षांत समारोह 21 को

BY — December 20, 2012

suvivi logoUdaipur. मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षान्त समारोह 21 दिसम्बर को होगा। समारोह में राज्यपाल माग्रेट आल्वा आशीर्वचन देंगी। साथ ही 35 विद्यार्थियों को स्व।र्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

उपाधि प्राप्त करने वाले अध्येताओं को भी उपाधियां प्रदान की जायेंगी, जिनमें विज्ञान संकाय में 18, वाणिज्य संकाय में 15, सामाजिक विज्ञान संकाय में 12, मानविकी संकाय में 8, शिक्षा संकाय में 4, प्रबन्ध अध्ययन संकाय में 3 एवं विधि संकाय में 2 अध्येताओं को यह उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षान्त समारोह ठीक 10.30 बजे आरम्भ होगा। स्वर्ण पदक विजेता एवं विद्यावाचस्पति उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। समारोह में भाग लेने वाले सभी दीक्षार्थियों को 21 दिसम्बर को सुबह 9 बजे दीक्षान्त गाउन के लिए पर्यावरण विज्ञान विभाग, विश्वमविद्यालय परिसर पर (विश्व्विद्यालय सभागार के पास) उपस्थित होना होगा एवं उनका पंजीकरण सुबह 9 से 9.45 बजे तक किया जावेगा तथा उन्हें पास आवंटित किए जाएंगे। दीक्षार्थियों को फोटो पहचान पत्र एवं उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि साथ में लानी आवश्येक होगी।
दीक्षांत समारोह में प्रवेश हेतु आमंत्रित अतिथियों को निमन्त्रण पत्र साथ लेकर आना होगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए समारोह में प्रवेश हेतु परिचय पत्र अनिवार्य है। अतिथियों  एवं  विद्यार्थियों के लिए सभागार में अलग-अलग ब्लॉ क बनाये गये हैं। सभी के लिए सुबह  10 बजे तक विश्विविद्यालय सभागार में स्थान ग्रहण करना आवश्यक है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *